खेल डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और इस सीजन की चार टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स ,दिल्ली कैपिटल्स के बाद हैदराबाद चौथी टीम है जो प्लेऑफ में पहुंची है। सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग की पहली टीम बन गई है, जो 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची है।
कोलकाता नाइटराइडर्स और हैदराबाद के 12 अंक होने के बावजूद हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की काई टीम 12 अंक लाकर भी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई है। हैदराबाद और कोलकाता दोनों के 12 अंक थे लेकिन केन विलियमसन की टीम का रनरेट कोलकाता से ज्यादा अच्छा होने के कारण वह क्वालिफाई करने में सफल हुई है।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस रनरेट 18 अंकों के साथ टॉप पर रही तो चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर स्थान पर रही है। मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब चेन्नई से पहले क्वालीफायर में और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा और क्वालीफायर 1 का विजेता सीधा फाइनल में प्रवेश करेगा। सात मई को पहला क्वालीफायर और आठ मई को दूसर क्वालीफायर को खेला जाएगा। इसके बाद दो विजेता टीमों का फाइनल मैच 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। मुंबई और चेन्नई दोनों ही तीन-तीन बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है और दिल्ली के पास पहली बार मौका होगा की वह इस खिताब को जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाएं।
Herald