Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इन खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा, देखें पूरी लिस्ट

खेल डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीजन मुबंई की जीत के साथ खत्म हो गया है। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है। इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी अलग ही पहचान बनाई और इसके लिए उन पर जमकर पैसों की बारिश भी हुई है।

मुंबई ने चौथी बार फाइनल में जीत हासिल करके तोड़ दिया चेन्नई का रिकॉर्ड

ऑरेंज कैप
सनराइजर्स हैदाराबाद की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर 12 मैचों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया। इस खिलाड़ी को इस प्रदशर्न के बदने पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपए का चेक दिया गया है।

विश्वकप में टीम इंडिया की जीत को लेकर कपिल देव ने किया ये बड़ा खुलासा


पर्पल कैप

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर इमरान ताहिर ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 26 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने पास रखने में सफल हुए है। इसी शानदार गेंदबाजी के लिए इनको 10 लाख रुपए का चेक दिया गया है।

इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड
2019 में इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड विजेता भारतीय टीम का सबसे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मिला है और इसके साथ 10 लाख का पुरस्कार भी मिला है।

IPL में पिछले 3 साल में रसेल और गेल से भी ज्यादा छक्के लगा चुका है ये भारतीय खिलाड़ी



Herald