Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: फाइनल मैच से पहले पत्नी और बेटी के साथ तिरुपति गए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा

हैदराबाद
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के फाइनल में पहुंच चुकी मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ गुरुवार को तिरुपति गए। फाइनल मैच रविवार (12 मई) को खेला जाना है। रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ तिरुपति के वेंकेटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए।

मंगलवार (7 मई) को खेले गए पहले क्वॉलिफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे क्वॉलिफायर मैच में शुक्रवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है, जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।