खेल डेस्क। IPL 2019 लगभग अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है और इस सीजन के दो मैच बाद इस सीजन की विजेता टीम का भी पता चला जाएगा। इस सीजन में इतने रिकॉर्ड बने है जो किसी भी आईपीएल सीजन से ज्यादा है। इस सीजन में दिल्ली ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बना ली है और फाइनल में जाने के लिए उसे एक मैच और जीतना होगा। दिल्ली के युवा कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से विराट कोहली जैसे कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है।
साल 2011 में भूखे पेट ही 'पाकिस्तान' से भिड़ गया था 'भारत', 28 साल बाद जीता था 'विश्व कप' !
इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जो जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिला रहा है और पिछले तीन सीजन में उसने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हाला की मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है जिन्होंने कुछ 52 छक्के लगाए है। हम आपको 2017 से लेकर मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए है।
रिषभ पंत ने साल 2017 से लेकर 2019 के सीजन तक लगभग 87 छक्के लगा चुके है और पंत को अभी एक मैच चेन्नई के साथ खेलना है। अगर चेन्नई के खिलाफ दिल्ली जीत हासिल करती है तो वह फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी और पंत के पास दो मैचों में अपने छक्के के रिकॉर्ड को ज्यादा बड़ा करने का अच्छा मौका होगा।
इस बल्लेबाज ने बना दिया वनडे क्रिकेट इतिहास का ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2017 से लेेकर 2019 तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
रिषभ पंत - 87 छक्के (2017-2019)
आंद्रे रसेल - 83 छक्के (2017-2019)
क्रिस गेल - 75 छक्के(2017-2019)
Herald