खेल डेस्क।आईपीएल में लगातार 3बार ऑरेंज कैप जीतकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस खिलाड़ी ने लगातार तीन सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाकर बता दिया की ऑरेंज कैप पर हक उनके अलावा दूसरा बल्लेबाज कोई भी नहीं है। इस खिलाड़ी
बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में दमदार वापसी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
IPL 2019: इन खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा, देखें पूरी लिस्ट
12वें सीजन में वार्नर ने 12 मैचों 69.20 की औसत से 692 रन बनाकर 10 लाख रूपए का इनाम भी जीता है। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए है और अब वह विश्व कप की तैयारियों में लग गए है। वार्नर ने 2015 में 562 और 2017 में 641 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।
मुंबई ने चौथी बार फाइनल में जीत हासिल करके तोड़ दिया चेन्नई का रिकॉर्ड
विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन शेष है और इस बल्लेबाज ने आईपीएल में इतना शानदार प्रदर्शन करके बता दिया की वह विश्व कप में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस खिलाड़ी की फॉर्म को देखकर विपक्षी टीमों को अभी से डर सताने लग गया है की इस बल्लेबाज को विश्व कप में कैस शांत रखा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को वार्नर और स्मिथ के आने से उनकी बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है।
दिल्ली फतह करने के बाद चेन्नई ने 8वीं बार फाइनल में किया प्रवेश
Herald