Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज से जयपुर में शुरू होगा महिला IPL का रोमांच

खेल डेस्क।आज से जयपुर में बीसीसीआई की महिला टी-20 चैलेंज सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज में तीन टीमें भाग ले रही है। महिला आईपीएल को शुरू करने का वजह है की महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है और इसी वजह से इसका आयोजन किया जा रहा है । आज से जयपुर में वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स जैसी तीन टीमो के बीच चार मैच खेले जाएंगे। इस बार सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर, ट्रैबलेजर्स की कमान स्मृति मंधाना और वेलोसिटी की कमान अनुभवी मिताली राज को दी है।


इस टूर्नामेंट का पहला मैच आज सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच आठ मई को ट्रैबलेजर्स और वेलोसिटी के बीच होगा। तीसरा मैच नौ मई को सुपरनोवा और वेलोसिटी के बीच खेला जाएगा। पिछले साल भी आइपीएल फाइनल से पहले एक प्रदर्शनी मैच हरमनजीत और मंधाना की टीमों के बीच खेला गया था जिसका निर्णय मैच की अंतिम गेंद पर हुआ था।

ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान)

सोफी एक्सेलस्टोन (इंग्लैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज),जासिया अख्तर, झूलन गोस्वामी, आर. कल्पना, भारती फूलमाली, डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, हरलिन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. सेलमन (वेस्टइंडीज) और सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)

वेलोसिटी: मिताली राज (कप्तान)

जहांनारा आलम (बांग्लादेश), कोमल, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, सुषमा वर्मा, सुश्री दिव्यदर्शिनी, एमेली केर (न्यूजीलैंड), डेनिएल याट (इंग्लैंड), देविका वैद्य, एकता बिष्ट, हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) और वेदा कृष्णमूर्ति ।


सुपरनोवा: हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

अनुजा पाटिला, अरुंधति रेड्डी,मानसी जोशी, नताली स्कीवर (इंग्लैंड), पूनम यादव, प्रिया पुनिया, राधा यादव, सी. अट्टापट्टू (श्रीलंका), जेमिमा रोड्रिग्ज, ली तहूहू (न्यूजीलैंड), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) और तानिया भाटिया।



Herald