Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल में जाने से पहले दिल्ली की होगी चेन्नई से टक्कर

खेल डेस्क।IPL के 12वें सीजन में फाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली और चेन्नई के बीच जबरदस्त जंग होने वाली है। मौजूदा सीजन में मुंबई ने चेन्नई को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लिए चेन्नई से टक्कर लेने के लिए तैयार है। अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो दिल्ली अगर चेन्नई को हराने में कामयाब होती है तो वह पहली बार फाइनल में प्रवेश करेगी। दिल्ली ने आज तक आईपीएल के किसी भी सीजन के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है।

साल 2011 में भूखे पेट ही 'पाकिस्तान' से भिड़ गया था 'भारत', 28 साल बाद जीता था 'विश्व कप' !


अगर दिल्ली का चेन्नई के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड देखे तो दिल्ली का फाइनल में प्रवेश करना आसान काम नहीं है। 2012 के आईपीएल सीजन में भी दिल्ली को क्वालीफायर दो में चेन्नई से भिड़ना पड़ा था और उस समय भी दिल्ली का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था। उस मैच में मुरली विजय की शतकीय पारी के कारण दिल्ली का फाइनल में जाने का सुनहरा मौका हाथ से निकल गया था। इस सीजन में चेन्नई ने दिल्ली को करारी शिकस्त देकर बता अंक तालिका में नंबर एक पर जाने से रोक दिया था।

IPL में पिछले 3 साल में रसेल और गेल से भी ज्यादा छक्के लगा चुका है ये भारतीय खिलाड़ी

टीमें (संभावित):

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबति रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस,मोहित शर्मा.

विश्वकप में टीम इंडिया की जीत को लेकर कपिल देव ने किया ये बड़ा खुलासा

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, कोलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड.



Herald