Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WC:  48 घंटे के अंदर बिक गई भारत-पाक के मैच की सारी टिकटें

खेल डेस्क।30 मई को इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा वर्ल्ड कप 2019 को लेकर भारतीय ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विश्व कप में भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में भारत का सामना उसके जानी दुश्मन पाकिस्तान के साथ होगा । इस मैच का क्रेज लोगों पर इतना जबरदस्त है की पहले मैच के टिकट 48 घंटे के अंदर बिक गए। आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान सबसे ज्यादा हाई वोल्टेज का होगा और इसके लिए उनके फैंस इंग्लैंड में जाकर मैच देखने का प्लान बना रहे हैं ।


अगर आप 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाले मैच को देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस प्लान को अभी कैंसिल करे दें। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इस मैच की सारी टिकट बिक चुकी है। पुलवामा हमले के बाद भारतीय फैंस ने मांग करी थी वह पाकिस्तान के साथ नहीं खेले तो अच्छा होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मध्य दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच बहुत ज्यादा निर्णायक होने वाला है।

विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का 6 बार आमना-सामना हुआ है और सभी 6 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। इस विश्व कप में आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।आईपीएल 2019 : पहले क्वालीफायर में चेन्नई और मुंबई के बीच होगी जबरदस्त जंग



Herald