खेल डेस्क।क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप-2019 शुरू हो चुका है और पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है। विश्व के पहले मैच में इंग्लैंड ने शाही जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हरा दिया है। पहले मैच में मेजबान देश ने बल्ले से धमाल मचाया और इसके बाद गेंदबाजी से कमाल दिखाया है।
World Cup 2019: आज से इंग्लैंड में शुरू होगा क्रिकेट का महांकुभ
कल विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड ने 'द ओवल' मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को अपना दम दिखा दिया है। विश्व कप से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप के पहले मैच में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए है। बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 89 रन बनाए और इसके बाद गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है।
वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को दिया ये बड़ा सम्मान
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई और इसके बाद उनके बल्लेबाजों को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच में इस तरह का प्रदर्शन करके इंग्लैंड ने दूसरी टीमों को संकेत दे दिया है की इस बार उनका जीतना आसान नहीं है और पूरे मैच में इंग्लैंड हावी रहा।
World Cup 2019: पहले मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड
Herald