लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : 12वां पुरुषों का क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार की रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई. टीम के खिलाड़ी और BCCI ने रवानगी से पहले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. टीम सभी खिलाड़ी इन फोटोस में रिलेक्स नजर आ रहे हैं. कुछ खिलाड़ी वीडियो गेम खेलते भी नजर आ रहे हैं. गेम खेलने वालों में महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं.
आपको बता दें कि इंग्लैंड में पुरुषों का क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से होना है. जबकि फाइनल 14 जुलाई को होना है. भारतीय क्रिकेट टीम की अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा.

The post World Cup 2019: विजेता बनने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड रवाना, 30 मई से होगा आगाज appeared first on Live Cities.