लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : 12वां आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट 2019 का आगाज 30 मई को होने वाला है. 14 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे. आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से वर्ल्ड कप से जुड़ी वो सारी बातें बताते हैं, जो आप जानना चाहते हैं.
आईसीसी विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को ओवल के मैदान में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ एक जून को ब्रिस्टल में खेलेगी. दो बार की विश्व चैंपियन भारत अपना पहला मैच 5 जून 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में खेलेगी.
इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमें एक-दूसरे का सामना करती हुई दिखाई देंगी. इंग्लैंड समेत आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले 8 अन्य देशों ने क्रिकेट विश्व के लिए क्वालीफाई किया है. वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान क्वालीफायर मैच खेलकर यहां तक पहुंचे. यह पहला मौका था जब वेस्टइंडीज को क्वालीफाई मैच खेलना पड़ा.
10 टीमों का नाम
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका
भारत
पाकिस्तान
न्यूजीलैंड
बांग्लादेश
श्रीलंका
वेस्टइंडीज
अफगानिस्तान
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून मैनचेस्टर में खेला जाएगा. पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में भारत से कभी जीत नहीं पाया है. टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से भारी रहा है. इस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मांग की जा रही थी.
राउंड रोबिन प्रारूप ने इस बार के वर्ल्ड कप को थोड़ा अलग बना दिया. 1992 के बाद ग्रुप फॉरमेट ने दोबारा जगह ले ली थी. 1975 में खेले गए पहले विश्व कप से लेकर 1987 तक ग्रुप फॉर्मेट में ही मैच खेले गए थे. 1996 से एक बार फिर ग्रुप फॉर्मेट ने जगह ले ली थी. वहीं, 1999 में इंग्लैंड में ही खेले गए विश्व कप में ग्रुप-दौर के बाद सुपर-6 दौर को शामिल किया गया था जो दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप में भी जारी रहा था.
चार मैच कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ में खेले जाएंगे. तीन मैच काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, ब्रिस्टल में खेले जाएंगे. तीन मैच काउंटी ग्राउंड टाउटन, टैटन में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल सहित पांच मैच एजबेस्टन व बर्मिंघम के स्टेडियम में खेले जाएंगे. पांच मैच हैम्पशायर बाउल तथा साउथेम्पटन के स्टेडियम में खेले जाएंगे. हेडिंग्ले, लीड्स में कुल 4 मैच खेले जाएंगे.
लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान, लंदन 14 जुलाई को खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल सहित कुल पांच मैचों का गवाह बनेगा. ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में चार मैच खेले जाएंगे, यहीं भारत और पाकिस्तान के बीच तथा एक सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ओवल लंदन में चार मैच खेले जाएंगे, इसी मैदान पर विश्व कप का उद्घाटन मैच खेला जाएगा. रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट तीन मैचों की मेजबानी करेगा. ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में पांच मैच खेले जाएंगे.
वेस्टइंडीज ने 1975 में ऑस्ट्रेलिया और 1979 में इंग्लैंड को हराकर लगातार दो बार विश्व चैम्पियन टीम बनी. 1983 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्डकप अपने नाम किया. 1987 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पटखनी देकर जीता विश्व कप. 1992 में पाकिस्तान इंग्लैंड को हराकर विश्व विजेता बना. 1996 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर विश्व कप को खिताब अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में पाकिस्तान, 2003 में भारत तथा 2007 में श्रीलंका को हराकर लगातार तीन विश्व कप अपने नाम किए. 2011 में भारत ने श्रीलंका को पीटकर दूसरी बार विश्व चैम्पियन बना 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम किया.
विश्व कप क्रिकेट का कार्यक्रम
30 मई 2019 इंग्लैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रीका द ओवल, लंदन
10:30
31 मई 2019 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़ ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
10:30
1 जून 2019 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ
10:30
1 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़्गानिस्तान काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
13:30 (दिन-रात)
2 जून 2019 बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ़्रीका द ओवल, लंदन
10:30
3 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम पाकिस्तान ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
10:30
4 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम श्रीलंका सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ
10:30
5 जून 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड, साउथहैंपटन
10:30
5 जून 2019 बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड द ओवल, लंदन
13:30 (दिन-रात)
6 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
10:30
7 जून 2019 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
10:30
8 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम बांग्लादेश सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ
10:30
8 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, टाऊंटन
13:30 (दिन-रात)
9 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत द ओवल, लंदन
10:30
10 जून 2019 दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्टइंडीज़ रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड, साउथहैंपटन
10:30
11 जून 2019 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
10:30
12 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, टाऊंटन
10:30
13 जून 2019 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
10:30
14 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम वेस्टइंडीज़ रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड, साउथहैंपटन
10:30
15 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका द ओवल, लंदन
10:30
15 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ
13:30 (दिन-रात)
16 जून 2019 भारत बनाम पाकिस्तान ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
10:30
17 जून 2019 बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज़ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल, टाऊंटन
10:30
18 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम अफ़्गानिस्तान ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
10:30
19 जून 2019 न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका एजबेस्टन क्रिकेट मैदान, बर्मिंघम
10:30
20 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
10:30
21 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम श्रीलंका हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स
10:30
22 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम भारत रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड, साउथहैंपटन
10:30
22 जून 2019 न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज़ ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
13:30 (दिन-रात)
23 जून 2019 पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका लॉर्ड्स, लंदन
10:30
24 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम बांग्लादेश रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड, साउथहैंपटन
10:30
25 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स, लंदन
10:30
26 जून 2019 न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन क्रिकेट मैदान, बर्मिंघम
10:30
27 जून 2019 भारत बनाम वेस्टइंडीज़ ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
10:30
28 जून 2019 दक्षिण अफ़्रीका बनाम श्रीलंका रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट
10:30
29 जून 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम पाकिस्तान हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स
10:30
29 जून 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड लॉर्ड्स, लंदन
13:30 (दिन-रात)
30 जून 2019 इंग्लैण्ड बनाम भारत एजबेस्टन क्रिकेट मैदान, बर्मिंघम
10:30
1 जुलाई 2019 श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज़ रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट
10:30
2 जुलाई 2019 बांग्लादेश बनाम भारत एजबेस्टन क्रिकेट मैदान, बर्मिंघम
10:30
3 जुलाई 2019 इंग्लैण्ड बनाम न्यूज़ीलैंड रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट
10:30
4 जुलाई 2019 अफ़्गानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़ हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स
10:30
5 जुलाई 2019 बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान लॉर्ड्स, लंदन
10:30
6 जुलाई 2019 भारत बनाम श्रीलंका हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स
10:30
6 जुलाई 2019 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ़्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
13:30 (दिन-रात)
पहला सेमीफाइनल
9 जुलाई 2019 क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 4 ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान, मैनचेस्टर
10:30
दूसरा सेमीफाइनल
11 जुलाई 2019 क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 एजबेस्टन क्रिकेट मैदान, बर्मिंघम
10:30
फाइनल
14 जुलाई 2019 विनर सेमीफाइनल 1 बनाम विनर सेमीफाइनल 2 लॉर्ड्स, लंदन
10:30
The post World Cup 2019 की शुुरुआत 30 मई से, पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और द. अफ्रीका के बीच appeared first on Live Cities.