Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: आज से इंग्लैंड में शुरू होगा क्रिकेट का महांकुभ

खेल डेस्क।12वें आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच आज मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महाकुंभ की शुरुआत लंदन के ओवल स्टेडियम से शुरू होगी। इयोन मोर्गन की कप्तानी में मेजबान टीम 44 साल बाद खिताब को अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेगी। पांच बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला इंग्लैंड अभी तक इस खिताब को नहीं जीत सका है।

WC 2019: 100 साल पुराने स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच


विश्व कप के शुरू होने से एक दिन पहले टूनार्मेंट का उद्घाटन समारोह यहां बर्मिंघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित किया गया जिसमें इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की है। खिताब जीतने वाली टीम को 28 करोड़ रुपये तो उपविजेता को 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीत चुका है और 2019 में भारत तीसरी बार विश्व कप को जीतने का प्रबल दावेदार भी बताया जा रहा है।

अभ्यास मैच में धोनी के तूफानी शतक से बांग्लादेश हारा

10 टीमें:

इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, भारत, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश, अफगानिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज की टीम है।

वर्ल्ड कप 2019: दूसरे अभ्यास मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को मिला बल्लेबाजी करने का न्योता



Herald