Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: पहले मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 

खेल डेस्क।12वें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के 'द ओवल' में खेला जा रहा है। मेजबाबन इंग्लैंड को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला है और उसने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिए है। पिछले विश्व कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा था की टीम ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी।

World Cup 2019: आज से इंग्लैंड में शुरू होगा क्रिकेट का महांकुभ

वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को दिया ये बड़ा सम्मान

इंग्लैंड इस बार अपने देश में विश्व कप खेल रही है और उसके पास बहुत अच्छी टीम है जो उसको विश्व कप का पहला खिताब जीता सकती है। पहले मैच को जीतकर दूसरी टीमों को संदेश देने का प्रयास करेंगी की वह इस बार खिताब को जीतकर दम लेगी।


प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स.

WC 2019: 100 साल पुराने स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडिन मार्कराम, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, रासी वैन डेर डुसैन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, एडिल फेहलुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस.



Herald