खेल डेस्क।गुरूवार को विश्व कप के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने पहला ओवर करने के बाद एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आज तक किसी भी स्पिन गेंदबाज के नाम नहीं था। विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ है की किसी स्पिन गेंदबाज ने पहला ओवर करके दूसरी गेंद विकेट अपने नाम करने में सफल हुआ है।
वर्ल्ड कप-2019: आज कैरेबियाई तूफान से टकराएगा पाकिस्तान
वर्ल्ड कप के 11 संस्करणों में हर बार विश्व कप का पहला ओवर हमेशा तेज गेंदबाज ने ही किया है,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में अफ्रीका को 100 से ज्यादा रनों से हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप में इस बार ऐसे रिकॉर्ड बनेंगे जो आज से पहले किसी ने इनके बारे में नहीं सोचा होगा।
World Cup 2019: आज से इंग्लैंड में शुरू होगा क्रिकेट का महांकुभ
विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड ने 'द ओवल' मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को अपना दम दिखा दिया है। विश्व कप से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप के पहले मैच में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए है।
WC 2019: 100 साल पुराने स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
Herald