Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेहुली घोष 10 मी. राइफल और चिंकी यादव 25 मी. पिस्टल में जीतीं

नयी दिल्ली
पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल और मध्यप्रदेश की चिंकी यादव ने सोमवार को यहां डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे टी 5 राष्ट्रीय चयन ट्रॉयल में महिलाओं के 25 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुये जीत दर्ज की। चिंकी ने फाइनल में कुल 32 का स्कोर किया और स्वर्ण जीता जबकि बीएसएफ की नीरज कौर 30 अंकों के साथ रजत और एयर इंडिया की अनु राज सिंह 27 अंकों के साथ कांस्य जीतने में कामयाब रहीं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली ने फाइनल में 252.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश की आयुषी गुप्ता को 249.8 अंकों के साथ रजत और रेलवे की मेघना सज्जानर को 228.3 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला। स्टार निशानेबाज़ संजीव राजपूत ने पुरूषों के 50 मीटर राइफल प्रोन में 623.2 अंकों के साथ स्वर्ण जीता।