खेल डेस्क। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का आज कमजोर अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम प्रबंधन के बाद उन खिलाडिय़ों को परखने का मौका होगा, जिन्हेें अभी तक इस विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला है।
विश्व कप में श्रीलंका की इंग्लैंड पर बादशाहत कायम
वैसे अभी तक भारतीय टीम को चोटिल खिलाडिय़ों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल है। हालांकि टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली बात ये है कि चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर फिट नजर आ रहे हैं। उन्हें आज अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में खेलने की उम्मीद है।
आज सचिन-लारा का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली
इस मैच में टीम इंडिया के अन्तिम 11 खिलाडिय़ों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर मोहम्मद शमी का खेलना लगभग तय है जबकि अगर इस मुकाबले में विजय शंकर नहीं उतरते हैं तो ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
टीमें:
संभावित भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर/रिषभ पंत/ दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
संभावित अफगानिस्तान टीम: असगर अफगान, मोहम्मद नबी, नूर अली जादरान, दावत जदरान, गुलबदिन नाइब (कप्तान), हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जदरान, रहमत शाह, राशिद खान, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान।