नयी दिल्ली
भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे 31वें ग्रेनेटकिन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को ताजिकिस्तान से 0-1 से हारकर 12वें स्थान पर रही। ताजिकिस्तान के लिए मैच का एकमात्र गोल मिडफील्डर पंझीव ओजादबेक ने 40वें मिनट में किया और एक गोल की बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।