Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने इस तेज गेंदबाज पर लगाया दो साल का प्रतिबंध, फेंकता है 145 किमी की स्पीड से गेंद

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल इंडियन प्रीतियर लीग में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। बीसीसीआई ने ये प्रतिबंध इस गेंदबाज पर उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए लगाया है।

जनवरी 2021 से न्यूजीलैंड में खेला जाएगा अगला क्रिकेट विश्व कप, इतनी टीमें लेंगी भाग

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस प्रकार की जानकारी दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर-19 सीरीज के लिए रासिख सलाम के स्थान पर प्रभात मौर्या को भारतीय टीम में जगह दी है। बीसीसीआई ने बयान में बताया कि रासिख सलाम को उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

खतरे में पड़ा क्रिस गेल का एक और विश्व रिकॉर्ड, ये बल्लेबाज रच सकता है इतिहास

गौरतलब है कि रासिख सलाम जम्मू एंड कश्मीर की ओर से आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। 145 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाल रासिख सलाम को मुम्बई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। रासिख सलाम ने मुम्बई इंडियंस की ओर से आईपीएल के इस सत्र में एक मैच खेला है। इस मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 42 रन खर्च किए थे। गौरलतब है कि रासिख सलाम के लिए बीसीसीआई का ये प्रतिबंध किसी झटके से कम नहीं है। ये प्रतिबंध उनके क्रिकेट करियर के लिए बड़ा असर डाल सकता है।