Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोर्गन ने केवल 17 गेंदों पर ही लगा दिया शतक, वनडे में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

खेल डेस्क। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप में ऐसी पारी खेल दी है जिसे वह ताउम्र नहीं भूलना चाहेंगे। इस मैच में उन्होंने केवल 71 गेंदों पर ही 148 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की।

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को रौंदा, मैच में बने ये विश्व रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाकर वनडे क्रिकेट के किसी एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल और रोहित शर्मा के नाम वनडे की एक पारी में 16 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज था।

धवन के बाद अब भुवनेश्वर भी चोट के कारण इतने मैचों से हुए बाहर

मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ मोर्गन ने केवल 57 गेंदों में ही शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 17 छक्के और 4 चौके लगाए। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान केवल छक्कों की सहायता से ही अपना शतक पूरा कर लिया। वह इस प्रकार वनडे में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह एक दिवसीय क्रिकेट में चौथी सबसे तेज शतकीय पारी है।