खेल डेस्क। भारत ने एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त देकर आईसीसी वनडे विश्व कप में अपनी बादशात कायम रखी है। भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (140), कप्तान विराट कोहली (77) और लोकेश राहुल (57) की पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रविवार को खेलेगए विश्वकप मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त दी।
पाकिस्तान एक बार फिर से विश्व कप में अपनी हार का क्रम नहीं तोड़ सकता है। उसे विश्व कप में टीम इंडिया से लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का विश्व कप में जीत का अभियान 1992 में शुरू हुआ था।
इस विश्व कप में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को 43 रन से शिकस्त दी थी। सचिन तेंदुलकर (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत इस मुकाबले में सात विकेट पर केवल 216 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम केवल 173 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि यह मुकाबला हारने के बावजूद पाकिस्तान विश्व चैम्पियन बनने में सफल रही।
विश्व कप में भारत ने कब-कब पाकिस्तान को हराया
विश्व कप परिणाम मैन ऑफ द मैच कप्तान 1992 43 रन से जीता सचिन तेंदुलकर मोहम्मद अजहरुद्दीन 1996 39 रन से जीता नवजोत सिंह सिद्धू मोहम्मद अजहरुद्दीन 1999 47 रन से जीता वेंकटेश प्रसाद मोहम्मद अजहरुद्दीन 2003 6 विकेट से जीता सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली 2011 29 रन से जीता सचिन तेंदुलकर महेन्द्र सिंह धोनी 2015 76 रन से जीता विराट कोहली महेन्द्र सिंह धोनी 2019 89 रन से जीता रोहित शर्मा विराट कोहली