Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित का तूफानी शतक, टीम इंडिया 200 पार

 मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार हुई है. इस मैच में भारतीय टीम में शिखर धवन की जगह विजय शंकर को शामिल किया गया है. जिस 'करो या मरो' की जंग का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो शुरू हो चुकी है. समर्थक यह भी दुआ कर रहे हैं कि इस मैच में बारिश खलल न डाले.
37 ओवर के बाद भारत का स्कोर
कोहली और रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 37 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 220 रन हो गया है. इस ओवर में 5 रन बने. रोहित शर्मा 128 रन और विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.