खेल डेस्क। घरेलू सत्र 2019-20 में भारतीय टीम 26 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 9 वनडे और 12 टी-20 मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 के घरेलू सत्र के लिए भारतीय टीम के कार्यक्रम की घोषणा की है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं ये दो स्पिन गेंदबाज
टीम इंडिया के इस घरेलू सत्र की शुरुआत गांधी-मंडेला सीरीज के लिए फ्रीडम ट्रॉफी से होगी। सितम्बर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैच होंगे।
टीम इंडिया इसके बाद नवम्बर में बांगलादेश के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्ट खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम दिसम्बर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 तथा तीन वनडे खेलेगी।
पाकिस्तान ने इंग्लैंड से लिया बदला, विश्व कप में बना ये कीर्तिमान
वेस्टइंडीज के भारत दौरे के बाद टीम इंडिया अपने घर में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ख्ेालेगी। इस दौरान टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ जनवरी में तीन टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। सत्र के अन्त में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में तीन एक एकदिवसीय मैच खेलेगी।