खेल डेस्क।आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 38वें मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों विश्व कप में पहली हार का सामन करना पड़ा है। मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के शुरूआत बहुत धीमी रही है। भारत ने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी और भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई तीन टीम, तीन टीमों पर लटकी तलवार
इस हार के बाद भारतीय टीम को 1992 वर्ल्ड कप बाद इंग्लैंड के हाथों हार मिली है। 27 साल पहले इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 1992 में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को आखिरी बार हराया था। मैच में भारतीय टीम के गेंबदाजी के साथ बल्लेबाजी भी ज्यादा अच्छी नहीं रही और इसके चलते भारत को विश्व कप में 6 मैचों के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है।
विश्व कप में जीत का छक्का लगाने उतरेगी भारतीय टीम
मैच के अंतिम ओवर में धोनी और केदार जाधव की बल्लेबाजी को देखकर सभी लोगों को बहुत ज्यादा हैरानी हुई है। इस जीत के बाद सेमीफाइनल का गणित एकदम बीगड़ गया है और अब पाकिस्तान,इंग्लैंड और बाग्लादेश के बीच सेमीफाइन की जंग तेज हो गई है।
सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
Herald