खेल डेस्क।विश्व कप 2019 का 15वां मैच साउथैम्पटन दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच शुरू होते ही ही बारिश के कारण धुल गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला एकदम सही साबित भी हुआ।टीम इंडिया के सिक्सर किंग ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास
अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और हाशिम अमला और एडेन मार्कराम को विकेट लेकर इंडीज ने शानदार गेंदबाजी करनी शुरू करी,लेकिन 7.3 ओवर के बाद बारिश के कारण मैच रोक दिया और उस समय दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस (0) और क्विंटन डीकॉक (17) नाबाद थे। उस अफ्रीका स्कोंर 2 विकेट पर 29 रन था और इसके बाद में बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेकी गई और मैच को रद्द कर दिया गया।
विश्व कप की पहली जीत के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगी अफ्रीका
World Cup 2019: गेंद छेड़छाड़ के मामले में एडम जंपा के समर्थन में उतरे कप्तान फिंच
इस वर्ल्ड कप का यह दूसरा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हुआ और इससे पहले ब्रिस्टल में 7 जून को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। अफ्रीका 4 मैच में से एक एक मैच भी नहीं जीत सकी है और उसका विश्व कप का आगे का सफर अब खतरे में नजर आने लग गया है।
Herald