Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 वर्ल्ड कप 2019: भारत को झटका, गब्बर तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को शिखर धवन के चोटिल होने के कारण बहुत बड़ा झटका लगा है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन शानदार शतक लगाया तो लगा की अब टीम को विश्व का सफर सबसे शानदर होने वाला है। इस मैच धवन तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोट खा बैठे थे।

वर्ल्ड कप 2019: बारिश के कारण रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज का मैच


इस चोट की परवाह किए बीना ही वह खेलते और 109 गेंदों में 117 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए विशाल लक्ष्य खड़ा किया। मैच के बाद इस चोट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और जब सूजन कम नहीं हुआ तो स्कैन किया गया तब पता चला की 'गब्बर' के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद उन्हें 3 सप्ताह का आराम दिया गया है और इसके चलते धवन अब विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे।

World Cup 2019: गेंद छेड़छाड़ के मामले में एडम जंपा के समर्थन में उतरे कप्तान फिंच

वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया के बाकी मैच में शिखर धवन नहीं खेलेंगे और वह 2 जुलाई के बाद ही विश्व कप में खेलेंगे। धवन के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम को नंबर 4 के लिए नए बल्लेबाज का चुनाव करना होगा,क्योंकि धवन की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में के एल राहुल को चुना जाएगा।

विश्व कप की पहली जीत के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगी अफ्रीका

3. भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून

4. भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून

5. भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून

6. भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून

7. भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून

8. भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई

9. भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई



Herald