खेल डेस्क।विश्व कप 2019 में अब तक 4 मैच बारिश के कारण रद्द हुए है और इसके कारण कई टीमों को इसका फायदा हुआ है तो किसी टीम को भारी नुकसान हुआ है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को होने वाला मैच छोटी से गलती के कारण रद्द हुआ है। मैच रद्द होने के बाद वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
CWC 2019: आज कैरेबियाई तूफान से टक्कर लेगा मेजबान इंग्लैंड
विश्व कप के समय के साथ बारिश के दौरान पिच को ढंकने के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्रांउड कवर का नहीं होना कई प्रकार के सवाल खड़े कर रहा है। इंग्लैंड में इस समय बहुत ज्यादा बारिश होती है और बारिश के बचाव के लिए फिर ग्राउंड के लिए रेन कवर का इंतजाम क्यों नहीं किया जा रहा है। भारत के मैच में आउटफील्ड गीला होने के कारण मैच रद्द करना पड़ा और मैदान में प्रर्याप्त मात्रा में रेन कवर होता तो मैदान गीला नहीं होता।
क्रिकेट वर्ल्ड कप की फाइनल टीम को लेकर गूगल के CEO ने की भविष्यवाणी
भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने तैयारियों को लेकर निराशा जताते हुआ कहा कि 'ईडन गार्डंस के पास फुल ग्राउंड कवर है और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास कवर नहीं होना है हैरानी की बात है।
वर्ल्ड कप 2019: भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
Herald