Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019: सबसे लम्बे छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं ये क्रिकेटर, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेला जा रहा आईसीसी वनडे विश्वकप अभी तक अपना लगभग आधा सफल पूरा कर चुका है। इस विश्व कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच सोमवार को 23वां मुकाबला खेला गया। अभी तक क्रिकेट के इस महाकुंभ में 155 छक्के लग चुके हैं।

धवन के बाद अब भुवनेश्वर भी चोट के कारण इतने मैचों से हुए बाहर

इस विश्वकप में अभी तक सबसे लम्बा छक्का वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने लगाया है। तीन सबसे लम्बे छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के खिलाडिय़ों का ही दबदबा है।

सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेल गए मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने विपक्षी टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा की गेंद पर 105 मीटर का छक्का जड़ा। उनका ये शॉट मैदान के बाहर जाकर गिरा था।

बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को रौंद बनाए ये रिकॉर्ड

इसी मैच में इससे पहले विंडीज टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर ने 104 मीटर लम्बा छक्का लगाया था। हेटमेयर ने इस पारी में 26 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की तूफानी पारी खेली।

हेटमेयर ने 38वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोसाद्देक हुसैन की तीसरे गेंद पर पुल शॉट के माध्यम से छक्का लगाया। हेटमेयर का ये तेज और ऊंचा शॉट सीधे स्टेडियम के बाहर गिरा।

इससे पहले वेस्टइंडीज के ही ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्वकप में 103 मीटर का छक्का लगाया था।