Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये क्रिकेटर है विश्व कप 2019 में मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप ने आधे से अधिक का सफर तय कर लिया है। अभी तक कई क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखेरने में सफल रहे हैं। इसमें एक नाम बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का भी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस विश्व रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर

अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर शाकिब अल हसन टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं। वह शाकिब अभी तक 6 मैचों में 476 रन बनाने के साथ 10 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। बांग्लादेश अभी तक विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है।

अगर शाकिब मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे थे तो वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले भारत के युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूसनर और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। युवराज ने 2011 विश्व कप में 362 रन बनाने के साथ ही 15 विकेट हासिल मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया था।

इससे पहले 1999 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर (281 रन और 17 विकेट) और 1996 में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (221 रन और 7 विकेट) मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

इस बार के मैन ऑफ द सीरीज के अन्य दावेदारों में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (500 रन), आरोन फिंच (496 रन), जो रूट (432 रन), एम स्टार्क (19 विकेट) और जोफ्रा (15 विकेट) हैं।