खेल डेस्क। आईसीसी क्रिकेट महिला विश्वकप का अगला संस्करण 30 जनवरी 2021 से न्यूजीलैंड में शुरू होगा। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड पांचवीं बार आईसीसी विश्वकप की मेजबानी करेगा। इससे पहले कीवी देश ने 1992 और 2015 के पुरुष और 1982 और 2000 में महिला विश्वकप की मेजबानी की थी।
खतरे में पड़ा क्रिस गेल का एक और विश्व रिकॉर्ड, ये बल्लेबाज रच सकता है इतिहास
आईसीसी महिला विश्व के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी। अभी तक ऑस्ट्रेलिया छह, इंग्लैंड चार और न्यूजीलैंड एक बार विश्व चैम्पियन बन चुका है। पिछला विश्व कप इंग्लैंड ने भारत को हराकर जीता था। कीवी टीम अभी तक तीन बार उपविजेता रही है। जबकि भारतीय महिला टीम 2005 और 2017 में इस टूर्नामेंट का उपविजेता रही है।
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया विश्व कप से बाहर, ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके अमला
गौरतलब है कि महिलाओं का पहला विश्वकप 1973 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया था। इसके दो साल बाद पहला पुरुष विश्वकप भी इंग्लैंड में ही खेला गया था। अभी पुरुषों का विश्व कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट अभी तक आधा सफर पूरा कर चुका है।