Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला जाएगा क्रिकेट ! 

खेल डेस्क।पिछले काफी लंबे समय से कॉमनवेल्थ गेम्स में​ क्रिकेट को शामिल करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं और अब जाकर यह प्रयास पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की 2022 में होने वाले बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट इसका हिस्सा बन सकता है।

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में नई हेयर स्टाइल में नजर आएगी टीम इंडिया

महिला क्रिकेट को शामिल करने के लिए सीजीएफ ने गुरुवार को इसका नामांकन किया। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की यहां हुई बैठक में नामांकन दाखिल किया गया है और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस फैसले का स्वागत किया है। अभी तक महिला क्रिकेट को शामिल होने की मंजूरी नहीं मिली है।

World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ 'ऑरेंज' जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया,जानिए असली वजह


आईसीसी ने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए काफी प्रयास किया है। अगर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास के बात करें तो सिर्फ एक बार क्रिकेट को इसमें शामिल किया गया था और जिसमें साउथ अफ्रीका को पहला स्थान मिला था। अब यह देखना होगी इसको कब तक मंजूरी मिलती है।

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी बांग्लादेश



Herald