Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घुड़सवारी प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे 20 क्लब

बेंगलुरु
घुड़सवारी प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 10वें संस्करण का आयोजन यहां 29 जून से किया जाएगा जिसमें देश के शीर्ष 20 क्लब हिस्सा लेंगे। एंबेसी इंटरनेश्नल राइडिंग स्कूल ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। एंबेसी ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जीतू विरवानी ने इस अवसर पर बताया कि ईपीएल के 10वें संस्करण में लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। छह महीने चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।  ईपीएल में ड्रेसाज, इवेंटिंग और जम्पिंग जैसी स्पर्धाएं होंगी और यह टूर्नामेंट भारतीय घुड़सवारी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए एक प्लेटफॉर्म का काम करेगा।