खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। ये स्कोर भी किसी पुरुष टीम ने नहीं, बल्कि महिला टीम ने बनाया है।
इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे युवराज सिंह
किगाली सिटी में क्विबुका महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में युगांडा ने माली के खिलाफ 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। युगांडा का (पुरुष और महिला दोनों ही श्रेणियों में) यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
इसके जबाब में माली की टीम केवल 10 रन पर सिमट गई। इस प्रकार युगांडा ने ये मुकाबला 304 रन के विशाल अंतर से जीतकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। ये टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है।
ऑस्ट्रेलिया जीता, डेविड वार्नर ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड
युगांडा ने सलामी बल्लेबाज प्रोसकोविया अलाको (116) और कप्तान रीटा मुसमाली (103) की शतकीय पारियों की सहायता से निर्धारित 20 ओवर में 314 रन बनाए। युगांडा को इस मुकाबले में 60 रन तो अतिरिक्त के रूप में मिले। इस मैच में माली की गेंदबाज ओ सो ने केवल 3 ओवर में ही 82 रन खर्च कर डाले।
युगांडा ने इस मैच को 304 रनों से अपने नाम कर लिया। यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब है कि इससे पहले माली की टीम इस टूर्नामेंट के एक मैच में केवल छह रन पर ही ढेर हो गई थी। इस मुकाबले में माली टीम के दस बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके थे।