खेल डेस्क। शुक्रवार को विश्व कप के 27वां मुकाबला लीड्स में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और यह मैच इंग्लैंड को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा देगा। विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसके कारण वह पहली बार विश्व कप जीतने का सपना देख रही है।
2019: डेविड वॉर्नर ने की विराट कोहली की बराबरी, नहीं तोड़ सके अमला का विश्व रिकॉर्ड
आज के मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो वर्ल्ड कप में श्रीलंका का इंग्लैंड की खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। मेजबान टीम को 1999 के विश्व कप में जीत मिली थी और उसके बाद यानी 20 साल से इंग्लैंड की टीम श्रिलंका के खिलाफ जीत के लिए तरस रही है। विश्व कप की अंक तालिका में इंग्लैंड 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है तो श्रीलंका 4 अंक के साथ छठे स्थान पर है।
बांग्लादेशी शेरों ने ऑस्ट्रेलिया को दी कड़ी टक्कर,48 रनों से हारा बांग्लादेश
दोनों टीमें
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, लाहिरू थिरिमाने,
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जेम्स विंस, लियम डॉसन।
Herald