Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को हराकर अंडर-21 टूर्नामेंट जीता

डब्लिन (आयरलैंड)
भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम ने मंगलवार को यहां आयरलैंड को 1-0 से हराकर चार देशों के अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस जीत का मतलब है कि भारत ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। मुमताज खान ने चार मैचों में तीन गोल किये और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रही। फाइनल में भारत की तरफ से विजयी गोल गगनदीप कौर ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर पर किया।