खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए विश्व कप में अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। कंगारू टीम का ये खिलाड़ी एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, कोल्टर नाइल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
स्टार्क ने गुरुवार को विश्व कप के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 रन देकर 5 विकेट लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने 77वें वनडे मैच में अपने करियर के 150 विकेट पूरे किए।
सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मुश्ताक ने 78वें मैच में ये उपलब्धि 16 जनवरी 1998 को भारत के खिलाफ ढाका में हासिल की थी।
रोहित शर्मा ने हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां, अलग-अलग मामलोंं में सचिन और गांगुली को छोड़ा पीछे
नाथन कोल्टर नाइल (92 रन) और पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ (73) के शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप मुकाबले में वेस्टइंडीज को 15 रन से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते 49 ओवर में 288 रन बनाए। इसके जवाब में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर केवल 273 रन ही बना सकी।