लाइव सिटीज, पटना : बीसीए की U-23 आयु वर्ग का जोनल स्तरीय मैच 22 जून से बेगूसराय में होगी. टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मैच के संचालन के लिए स्थानीय जिला कमेटी के संजय कुमार (9431417940) और एमके विरेश (9570590871) को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया है.
सेंट्रल जोन से दो टीमें बनाई गई हैं. वहीं अन्य जोनों से एक-एक टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मैच बेगूसराय के रिफाइनरी ग्राउंड पर खेले जाएंगे. ग्रुप ए में सेंट्रल जोन-1, ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन और ग्रुप बी में सेंट्रल जोन-2, साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीमें होंगी. मैचों के अंपायर अमित वर्मा (जमुई) और राजीव कमल मिश्रा (बक्सर) होंगे. मैच प्रारम्भ होने का समय प्रतिदिन 7.30 सुबह और समाप्त होने का समय 3. 10 शाम रखा गया है.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया की गर्मी जिस तरह से है और इसी तरह से रही तो मैच को और सुबह प्रारंभ कराने सहित कुछ और अन्य उपाय किए जाएंगे. ताकि खिलाडियों को गर्मी की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. सभी टीमों और सपोर्ट स्टाफ आदि की घोषणा बुधवार को की जाएगी.
मैच का कार्यक्रम :
22 जून : सेंट्रल जोन-1 बनाम ईस्ट जोन
23 जून : सेंट्रल जोन-1 बनाम नार्थ जोन
24 जून : नार्थ जोन बनाम ईस्ट जोन
26 जून : सेंट्रल जोन-2 बनाम साउथ जोन
27 जून : साउथ जोन बनाम वेस्ट जोन
28 जून : सेंट्रल जोन-2 बनाम वेस्ट जोन
फाइनल मैच :
30 जून से एक जुलाई तक
The post बेगूसराय में 22 जून से होगा बीसीए अंडर-23 का मैच appeared first on Live Cities.