Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैसी के हमशक्ल पर लगा 23 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध का आरोप

तेहरान
ईरान के निवासी और मुख्य रूप से ‘ईरान के मैसी’ के रूप में मशहूर रेज़ा पारास्तेश पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मैसी के हमशक्ल होने का फायदा उठाते हुये करीब 23 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पारास्तेश पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं से असली मैसी होने का झूठ बोलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और शारीरिक संबंध भी बनाये। मैसी पर यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हालांकि ईरानी निवासी ने इन आरोपों से इंकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है।

पारास्तेश देखने में बिल्कुल बार्सिलोना के खिलाड़ी मैसी की तरह ही दिखाई देते हैं। मंगलवार को मार्का सहित अन्य मीडिया सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि पारास्तेश ने अपने मैसी की तरह सूरत होने का फायदा उठाते हुये कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाये हैं। स्पेनिश समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि ईरानी निवासी ने करीब 23 महिलाओं को खुद को असली मैसी बताकर शारीरिक संबंध बनाये हैं। इस खबर के फैलने के बाद 26 वर्षीय पारास्तेश ने ओमास्पोर्ट को एक साक्षात्कार में इस खबर को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर मुस्लिम देशों में फैल रही है जो खतरनाक है। मुझे इससे काफी शोषण झेलना पड़ा है और पूरी दुनिया में इस खबर ने मुझे परेशानी में डाल दिया है। मेरे परिवार ने भी मुझे इसके लिये बुरा भला कहा है लेकिन आम लोगों की अभद्र टिप्पणियां काफी दुखद हैं।