Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पोलैंड को 3-2 से हराकर रूस पूल ए में दूसरे स्थान पर

भुवनेश्वर
रूस प्रभावी प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां पोलैंड पर 3-2 की जीत के साथ एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट के पूल ए में दूसरे स्थान पर रहा। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 0-10 की शिकस्त झेलने वाले रूस ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 12-1 से रौंदा और फिर पोलैंड के खिलाफ जुझारू जीत दर्ज की जिसकी रैंकिंग उससे एक स्थान बेहतर 21वीं है। रूस की ओर से पावेल गोलुबेव (17वें और 59वें मिनट) ने दो जबकि सेमेन मात्कोवस्की (57वें मिनट) ने एक गोल किया। पोलैंड की ओर से मातेयुज हुल्बोज (28वें मिनट) और पावे ब्रात्कोवस्की (45वें मिनट) ने गोल दागे। रूस पूल ए में दूसरे स्थान पर रहा। टीम के दो जीत से छह अंक रहे। पोलैंड एक जीत से तीन अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहा। उज्बेकिस्तान सोमवार को अगर भारत के खिलाफ कोई बड़ा उलटफेर नहीं करता है तो रूस और पोलैंड का क्रास ओवर में खेलना लगभग तय है।