Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने आॅस्ट्रिया को 4-2 से हराया

मैड्रिड
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने आठ देशों के अंडर-21 आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में पांचवें से आठवें स्थान के लिए स्थान निर्धारण प्लेआॅफ मुकाबले में आॅस्ट्रिया को शनिवार को 4-2 से हरा दिया। भारत की जीत में संजय ने 15वें और 23वें मिनट में दो गोल किए। उन्होंने अपने दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किए। आॅस्ट्रिया के लिए ओलिवर केर्न ने 34वें मिनट में टीम का पहला गोल किया लेकिन राहुल राजभर ने 35वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। मैच के 49वें मिनट में फिलिप शिप्पन ने आॅस्ट्रिया का दूसरा गोलकर स्कोर 3-2 कर दिया। प्रभजोत सिंह ने 51वें मिनट में भारत का चौथा गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया। भारत ने अपनी दो गोल की बढ़त को बरकरार रखते हुए 4-2 से जीत हासिल की और अब टीम रविवार को पांचवें-छठे स्थान के लिए खेलेगी।