Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेशी शेरों ने ऑस्ट्रेलिया को दी कड़ी टक्कर,48 रनों से हारा बांग्लादेश

खेल डेस्क।गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 26वें मैच मेंविश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेशी शेरों ने कड़ी टक्कर दी है। हालांकि मैच का परिणाम बांग्लादेश के पक्ष में नहीं गया और वह यह मैच 48 रनों से हार गई है।

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला जाएगा क्रिकेट !

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में नई हेयर स्टाइल में नजर आएगी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 381 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी और 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 333 रन ही बना पाई।


ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 147 गेंदों पर 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 166 रनों की शानदार पारी खेली तो दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली है। बांग्लादेश की टीम ने पूरे मैच में यह दिखाने का प्रयास किया की वह मैच हारेगी जरूर लेकिन विपक्षी टीम को आसानी से नहीं जीतने देगी। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने वॉर्नर का कैच छोड़ दिया जो उनके लिए बहुत मंहगा साबित हुआ।

World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड



Herald