Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गुरजीत के दो गोल से भारत ने पोलैंड को 5-0 से हराया

हिरोशिमा
गुरजीत के दो गोल की मदद से भारतीय टीम ने एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 में पोलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरूआत से ही भारत ने आक्रामक रूख अख्तियार किया जिसका उन्हें फायदा भी हुआ। पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद दूसरे क्वार्टर में नवजोत कौर के पास को ज्योति ने गोल में बदलकर 21वें मिनट में भारत का खाता खोला। भारत के लिये दूसरा गोल वंदना ने 26वें मिनट में दागा। इसके दो मिनट बाद ही गुरजीत के गोल से टीम 3-0 से आगे हो गयी। मध्यांतर के बाद मैच के 35वें मिनट में गुरजीत ने पेनल्टी स्ट्रोक की मदद से अपना दूसरा गोल किया जिससे भारतीय टीम ने 4-0 से बढ़त बना ली। सीटी बजने से चार मिनट पहले नवनीत ने एक और गोल कर भारत की जीत 5-0 से सुनिश्चित कर दी।