Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पेरू को 5-0 से रौंद कर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में

साओ पाउलो
पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे की बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए ब्राजील ने शनिवार को यहां कोपा अमेरिका कप के ग्रुप ए के मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।  इस जीत के साथ ही ब्राजील ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा जबकि इस हार से पेरू तीसरे स्थान पर खिसक गया और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उसे ग्रुप बी और ग्रुप सी के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। ब्राजील के लिए कासमिरो, रोबर्टो फिर्मिनो, एवर्टन, दानी एल्वेस और विलियन ने गोल किये। पेरू की टीम जब 1-0 तब मैच के 19वें मिनट में गालेसे की चूक का फायदा उठाते हुए फिर्मिनो ने गोल कर दिया। इसके बाद टीम मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और पहले हाफ ने ब्राजील ने 3-0 की बढ़त लेली। ग्रुप के दूसरे मुकाबले में वेनेजुएला ने बोलिविया को 3-1 से हराकर दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।