Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिका ने मैक्सिको को 9-0 और जापान ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

भुवनेश्वर
अमेरिका ने शानदार लय जारी रखते हुए यहां चल रहे एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट में शनिवार को मैक्सिको को 9-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिन के एक अन्य मैच में जापान ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। पूल बी के इस मैच मे विश्व रैंकिग में 25वें स्थान पर काबिज अमेरिका को 39वें स्थान पर काबिज टीम को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। मैक्सिको की यह दो मैचों में दूसरी हार है।

अमेरिका के लिए माइकल जूनियर बरमिन्स्की (तीसरे और 53 वें मिनट) और सीन सिक्की (37 वें और 52 वें मिनट) ने दो-दो गोल किए जबकि जूलियन कू्रनबेर्ग्स (14वें), टायलर सुंडीन (30वें), अल्बर्टो मोंटीला (39वें), क्रिश्चियन डी एंजेलिस (42वें) और विलियम होल्ट (60वें) ने एक-एक गोल किये। अमेरिका ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था जबकि मैक्सिको को जापान के हाथों 1-3 की पराजय मिली थी। तोक्यो ओलंपिक के मेजबान जापान के लिए केंतारो फुकुदा (26वां मिनट) और काजुमा मुराता (45वें मिनट) में गोल के दम पर पूल बी में दूसरी जीत दर्ज की। अमेरिका और जापान पूल में शीर्ष पर रहने के लिए 10 जून को भिड़ेंगे।