लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: इंग्लैड में चल रहे क्रिकेट विश्वकप के लीग मैच में भारत और दक्षिण अफ्रिका के मैच के दौरान पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के गल्ब्ज पर बने सेना के बलिदान बैज पर जहां आईसीसी के तरफ से सवाल उठाये गए हैं, वहीं अब इस मामले को लेकर धौनी को BCCI का साथ मिल गया है. इसको लेकर प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने कहा है कि महेंद्र सिंह धौनी विकेटकीपिंग के अपने दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह लगाना जारी रख सकते हैं क्योंकि यह सेना से जुड़ा नहीं है.
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के दस्ताने को लेकर जारी विवाद पर विनोद राय ने कहा कि बीसीसीआई पहले ही मंजूरी के लिये आईसीसी को औपचारिक अनुरोध कर चुका है. आईसीसी के नियमों के अनुसार खिलाड़ी कोई व्यावसायिक, धार्मिक या सेना का लोगो नहीं लगा सकता है. उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि इस मामले में व्यावसायिक या धार्मिक जैसा कोई मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि और यह अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भी नहीं है और इसलिए धौनी ने आईसीसी के नियमों को उल्लंघन नहीं किया है.सीओए प्रमुख ने इस संदर्भ में कहा कि अर्द्धसैनिक बल के कृपाण वाले चिन्ह में ‘बलिदान’ शब्द लिखा है जबकि धौनी ने जो लोगो लगा रखा उस पर यह शब्द नहीं लिखा है.
दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच हुए मैच के दौरान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी ने दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह बना हुआ था जो कि सेना के प्रतीक चिन्ह जैसा लग रहा था. इसको लेकर आईसीसी ने ऐतराज जताया और धौनी को अपने दस्ताने से उक्त चिन्ह को हटाने को कहा है. वहीं इस मामले को लेकर अब बीसीसीआई ने सफाई देते हुए कहा है कि यह अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भी नहीं है और इसलिए धौनी ने आईसीसी के नियमों को उल्लंघन नहीं किया है
The post सेना के बलिदान बैज लगाने पर ‘धौनी’ को मिला BCCI का साथ, ICC को दी सफाई appeared first on Live Cities.