खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (166) की तूफानी शतकीय पारी की सहायता से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को विश्व कप मैच में बांग्लादेश को 48 रन से शिकस्त दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 381 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बीसीसीआई ने इस तेज गेंदबाज पर लगाया दो साल का प्रतिबंध, फेंकता है 145 किमी की स्पीड से गेंद
इसके जवाब में बांग्लादेश एम रहीम की शतकीय पारी के बावजूद आठ विकेट पर केवल 333 रन ही बना सकी। मुशफिकुर रहीम 97 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 106 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से समामी बल्लेबाज तामिम इकबाल (62), महमूदुल्लाह (69) और शाकिब अल हसन (41) ने भी शानदार पारियां खेली। कंगारू टीम इस जीत के साथ छह मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।
जनवरी 2021 से न्यूजीलैंड में खेला जाएगा अगला क्रिकेट विश्व कप, इतनी टीमें लेंगी भाग
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 147 गेंदों में 166 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। यह वार्नर की एकदिवसीय क्रिकेट में छठी 150 प्लस की पारी थी।
इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर छह अलग-अलग देशों के खिलाफ 150 से ज्यादा रन की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 150 प्लस की सबसे ज्यादा पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वह सात बार इस प्रकार की पारी खेल चुके हैं।