Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला हाकी टम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स खिताब जीता

हिरोशिमा
भारत ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की। कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्वित की। कानोन मोरी ने जापान के लिये एकमात्र गोल 11वें मिनट में किया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पहले ही 2020 ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर के लिये क्वालीफाई कर चुकी है।