Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मनीषा और प्रीति ने देश को दिलाए तीन पदक

भोपाल
फिनलैण्ड में 5 से 9 जून तक आयोजित इन्टरनेशनल जूनियर शॉटगन कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर और प्रीति रजत ने देश को तीन पदक दिलाए। मनीषा कीर ने जूनियर वूमेन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जबकि जूनियर ट्रैप मिक्सड इवेंट में राजस्थान के खिलाड़ी विवान कपूर के साथ रजत पदक देश को दिलाया। अकादमी की खिलाड़ी प्रीति रजक ने जूनियर वूमेन ट्रैप टीम इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। टीम में प्रीति रजक के साथ मनीषा और दिल्ली की खिलाड़ी कीर्ति गुप्ता शामिल थीं। अकादमी की खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने मनीषा और प्रीति को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इंटरनेशनल जूनियर शॉटगन कप में मध्य प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है, उनकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।