Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली को हराकर चेन्नई ने हासिल किया तीसरा स्थान

बेंगलुरू
चेन्नई चैलेंजर्स ने मंगलवार को दिलेर दिल्ली को 37-36 से हराते हुए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले सीजन में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। मंगलवार को श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में पहला क्वार्टर चेन्नई ने 10-6 से जीता जबकि दूसरा क्वार्टर दिल्ली ने 10-7 से जीता। तीसरा क्वार्टर चेन्नई ने 11-8 से अपने नाम किया। चौथा क्वार्टर 12-9 से दिल्ली के नाम रहा लेकिन वह मैच हार गई। चेन्नई के लिए सुनील कुमार ने सबसे अधिक 13 और इलैयाराजा ने 9 अंक बनाए जबकि दिल्ली की ओर से सुनील जयपाल ने 9 अंक जुटाए।