Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेगा वेस्टइंडीज का ये तूफानी बल्लेबाज

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल आज भारत के खिलाफ अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस विश्व कप मुकाबले में अपनी छाप छोडऩे का होगा। गेल विश्व कप के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में इस भारतीय क्रिकेटर पर होंगी सभी की नजरें

वैसे क्रिस गेल इस विश्व कप में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। वह अभी तक छह मैचों में केवल 194 रन ही बना सके है, लेकिन आज दर्शकों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वेस्टइंडीज की टीम इस विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

भारत का विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए आठ मुकाबलों में से भारत ने पांच में जीत दर्ज की है। इस मैच में सभी की निगाहें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर होंगी, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धीमी बल्लेबाजों के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ये क्रिकेटर है विश्व कप 2019 में मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रवीन्द्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोट्रेल, ओशेन थामस, केमार रोच, एश्ले नर्स, निकोलस पूरण, सुनील अंबरीश, एविन लुइस, शेनन गैब्रिएल, डेरेन ब्रावो और फाबियान एलेन।