Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन के अंगूठे का स्कैन होगा

नाटिंघम
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बायें हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन मंगलवार को कराया जाएगा जिससे उन्हें लगी चोट की गंभीरता का पता चल सके। रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली। धवन हालांकि चोट के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह जडेजा ने पूरे 50 ओवर क्षेत्ररक्षण किया। पता चला है कि धवन के स्कैन के बाद फिजियो पैट्रिक फरहार्ट गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने पर फैसला करेंगे। भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि धवन के अंगूठे में फे्रक्चर नहीं हो।